फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   govt jobs in up

यूपी में आई सरकारी नौकरियों की बहार

Wed, 23 Jul 2014 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Jul 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
govt jobs in up

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लोअर सबऑर्डिनेट- 2013 भर्ती में 1300 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। संख्या के लिहाज से यह आयोग की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल है। लोअर सबऑर्डिनेट की ही पिछली भर्ती से यह संख्या तकरीबन दोगुनी है।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने तक पदों की संख्या बढ़ भी सकती है। आयोग की ओर से इस भर्ती के तहत आपूर्ति निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, ऑडिटर आदि पदों पर भर्ती की जाती है। इसके लिए दिसंबर में ही प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


अधिनस्थ सेवा आयोग के गठन की कवायद के बीच लोअर-सबऑर्डिनेट-2013 भर्ती के पदों को लेकर अभ्यर्थियों में तरह-तरह अफवाहें हैं लेकिन आयोग के अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि इसमें 1300 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में बनिए सहायक समीक्षा अधिकारी

govt jobs in up

इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी के लिए भी प्रतियोगी तैयार हो जाएं। सहायक समीक्षा अधिकारी और क्लर्क ग्रेड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया है। एक अगस्त से आवेदन किया जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।

हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी के 287 पदों पर भर्ती होगी। इसमें बैकलॉग के भी 98 पद शामिल हैं। क्लर्क ग्रेड के 70 पदों पर भर्ती होगी। पूरी जानकारी एक अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। हालांकि अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान भी जरूरी है।

सीएचएसएल में दो हजार पदों पर होगी भर्ती

govt jobs in up

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अभी हाल ही में बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के जुलाई महीने में दो हजार पदों की सौगात लेकर आया है। आयोग की ओर से केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) डाटा इन्ट्री आपरेटर, लोवर डिवीजन क्लर्क के लिए क्रमश: 1006 एवं 991 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच तय की गई है।

कर्मचारी चयन आयोग की दो प्रमुख परीक्षाओं संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) एवं संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) में से एक सीएचएसएल को लेकर प्रतियोगी छात्रों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास करने वालों में उत्साह रहता है। आयोग की ओर से इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। इन पदों के लिए ऑनलाइन एवं आफ लाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए आब्जेक्टिव टाइप की लिखित परीक्षा कराएगा।

आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी अपने बारे में जो भी जानकारी आवेदन पत्र में भरेगा, उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। इसलिए पूरी जानकारी से संतुष्ट होने के बाद ही आवेदन करें।

आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दु

- शैक्षिक योग्यता किसी भी बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास
- आवेदन की 19 जुलाई से 19 अगस्त के बीच तक किया जा सकेगा।
- एसएससी की ओर से दो नवंबर एवं नौ नवंबर को दो अलग-अलग चरणों में परीक्षा कराई जाएगी।
- आवेदक की आयु एक अगस्त 2014 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कुल पदों की संख्या डाटा इन्ट्री आपरेटर 1006 एवं लोवर डिवीजन क्लर्क 991 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed