हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, 8वीं पास पाएं नौकरी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ग्रुप डी के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
पदों की कुल संख्या 368 है। ग्रुप डी के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। साक्षात्कार 30 अंकों का होगा।
अंतिम चयन मेरिट के अनुसार साक्षात्कार में प्राप्त किए गये अंकों के आधार पर किया जायेगा। साक्षात्कार के समय आवेदकों को समस्त दस्तावेजों के मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच साक्षात्कार के समय की जायेगी।
इस तरह करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से किया जायेगा। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ दिए गए पते पर भेजें।
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2014 निर्धारित की गई है। साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गये उम्मीदवारों की सूची 31 अक्टूबर, 2014 को जिला न्यायालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जायेगी।
साक्षात्कार परीक्षा यथासंभव एक ही दिनांक को व एक ही समय में प्रदेश के सभी संबंधित जिला मुख्यालयों पर एक साथ आयोजित की जायेगी। इन पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.mphc.in/ पर लॉग ऑन करें।