फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   government jobs in rural bank

बैंक में 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Wed, 20 Aug 2014 12:45 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
government jobs in rural bank

उत्कल ग्रामीण बैंक (ओडिशा) में 216 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 68 पद, अधिकारी वर्ग-II के 10 पद व कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 138 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2013 से की जाएगी।

अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


आवेदकों को राज्य से संबंधित क्षेत्रीय भाषा के साथ मैट्रिक परीक्षा पास होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त, 2014 से प्रारंभ है।

आवेदन शुल्क व वेतनमान

government jobs in rural bank

उत्कल ग्रामीण बैंक में जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं उन पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये, अधिकारी वर्ग-II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये तथा कार्यालय सहायक के लिए 7200 से 19,300 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य आवेदक के लिए 100 रुपये, ‌ज‌बकि आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 20 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान उत्कल ग्रामीण बैंक या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के किसी भी सीबीएस शाखा में चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

government jobs in rural bank

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर-2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-II में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

इन पदों पर इस तरह से करें आवेदन

government jobs in rural bank

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए उत्कल ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर चालान फॉर्म डाउनलोड करके शुल्क जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क केवल बैंक चालान के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया से ही जमा किया जा सकता है।

आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त, 2014 है। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://ugb.co.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed