फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   government jobs in mdu

MDU में सरकारी नौकरी, करें आवेदन

Sat, 12 Jul 2014 08:51 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
government jobs in mdu

महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

विज्ञापन


इन पदों में असिस्टेंट लाइब्रेरियन, चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, हॉस्टल सुपरवाइजर, डीटीपी ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट असिस्टेंट रजिस्ट्रार व लैब सहायक के पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 42 है।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गयी है। पदों से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा व कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान व उम्र सीमा

government jobs in mdu

विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार व असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए 15,600-39100 रुपए, चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, हॉस्टल सुपरवाइजर के लिए 9300-34,800 रुपए, स्टेनो टाइपिस्ट, डीटीपी ऑपरेटर व लैब सहायक के लिए 5200-20200 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

आयु की गणना 31 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

government jobs in mdu

आवेदन शुल्क के रूप में असिस्टेंट लाइब्रेरियन, चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर व असिस्टेंट रजिस्ट्रार पदों के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग को 125 रुपए तथा अन्य सभी पदों के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 300 रुपए व आरक्षित वर्ग को 75 रुपए का डीडी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

केवल हरियाणा के निवासियों को आरक्षित वर्ग का लाभ दिया जाएगा। महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

इस प्रकार से करें आवेदन

government jobs in mdu

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड करके या यूनिवर्सिटी से निर्धारित शुल्क जमा करके प्राप्त कर सकते हैं।

पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों व आवश्यक डिमांड ड्राफ्ट के साथ दिए गए पते पर भेजे। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://mdurohtak.ac.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed