दिल्ली नगर निगम में नौकरी, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में फील्ड वर्कर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें कुल पदों की संख्या 50 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं रखी गयी है। पद से संबंधित कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्र सीमा व चयन प्रक्रिया
विज्ञापित पदों में फील्ड वर्कर के लिए उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 16 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
इन पदों को भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपनी शैक्षिक योग्यता व अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति लाना आवश्यक है।