फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   government jobs in gail

सरकारी नौकरी: GAIL में बड़ी भर्ती

Thu, 07 Aug 2014 09:42 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
government jobs in gail

गेल में योग्य उम्मीदवारों के लिए इंजीनियरों के कुल 61 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में इंजीनियरों के केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व इंस्ट्रूमेंटेशन के पद शामिल हैं। इन पदों की शैक्षिक योग्यता बीई/बी. टेक निर्धारित की गई है। इसके अलावा पदों से संबंधित 1 वर्ष का कार्य अनुभव का होना जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया व वेतनमान

government jobs in gail

आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम पद के अनुसार एक लिखित परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा। विज्ञापित पदों में इंजीनियरों के लिए 24,900-50,500 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त, 2014 से प्रारम्भ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

government jobs in gail

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 25 अगस्त, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट www.gailonline.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed