फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   government job in uppcl

UPPCL में सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन

Wed, 09 Jul 2014 01:18 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
government job in uppcl

उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन में योग्य उम्मीदवारों के लिए 151 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

विज्ञापन


इन पदों में पर्सनल ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, प्राइवेट सेक्रेटरी व ऑफिस असिस्टेंट के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है।
विज्ञापन


ऑफिस असिस्टेंट के लिए कंप्यूटर में डिप्लोमा अनिवार्य है। आवेदकों को कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क व वेतनमान

government job in uppcl

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपए, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को 700 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा।

विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। पर्सनल ऑफिसर के लिए 15600-39,100 रुपए, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर व एडीशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के लिए 9300-34800 रुपए, स्टेनोग्राफर व ऑफिस असिस्टेंट के लिए 5200-20200 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा

government job in uppcl

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल परीक्षा व साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। आवेदकों के उम्र की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

government job in uppcl

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य तरीके से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2014 तथा ऑनलाइन आवेदन पूर्णरूप से भरने की आखिरी तारीख 2 अगस्त, 2014 है। आवेदन के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.uppcl.org  पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed