सरकारी नौकरी का मौका, तुंरत करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी (NIFFT) में योग्य उम्मीदवारों के लिए नॉन टीचिंग के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों में डेप्यूटी रजिस्ट्रार, टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट एसजी-II, प्राइवेट सेक्रेटरी, अकाउंटेंट, क्लर्क व प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 29 है।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। पद से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री व कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
वेतनमान व उम्र सीमा
विज्ञापित पदों में डेप्यूटी रजिस्ट्रार के लिए 15,600-39,100 रुपए, टेक्निकल असिस्टेंट, क्लर्क व प्रयोगशाला सहायक के लिए 5200-20,200 रुपए, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट एसजी-II, प्राइवेट सेक्रेटरी, अकाउंटेंट के लिए 9300-34,800 रुपए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया
रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य व पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का डीडी निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग व महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।
इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेड परीक्षण व साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड करके सभी दस्तावेजों व आवश्यक डीडी के साथ दिए गए पते पर भेजे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.nifft.ernet.in/ पर लॉग ऑन करें।