फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   government job in nifft

सरकारी नौकरी का मौका, तुंरत करें आवेदन

Sat, 12 Jul 2014 12:10 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
government job in nifft

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी (NIFFT) में योग्य उम्मीदवारों के लिए नॉन टीचिंग के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों में डेप्यूटी रजिस्ट्रार, टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट एसजी-II, प्राइवेट सेक्रेटरी, अकाउंटेंट, क्लर्क व प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 29 है।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। पद से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री व कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान व उम्र सीमा

government job in nifft

विज्ञापित पदों में डेप्यूटी रजिस्ट्रार के लिए 15,600-39,100 रुपए, टेक्निकल असिस्टेंट, क्लर्क व प्रयोगशाला सहायक के लिए 5200-20,200 रुपए, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट एसजी-II, प्राइवेट सेक्रेटरी, अकाउंटेंट के लिए 9300-34,800 रुपए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।


पदों के अनुसार उम्र सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

government job in nifft

रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य व पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का डीडी निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग व महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेड परीक्षण व साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

इस प्रकार से करें आवेदन

government job in nifft

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड करके सभी दस्तावेजों व आवश्यक डीडी के साथ दिए गए पते पर भेजे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार  http://www.nifft.ernet.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed