सरकारी नौकरी: HPCL में बड़ी भर्ती
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में इंजीनियर, डेप्यूटी मैनेजर (मेडिकल सर्विस), मेडिकल ऑफिसर, मीडिया ऑफिसर, इंडस्ट्रियल इंजीनियर, सेफ्टी ऑफिसर व चार्टेट अकाउंटेंट के पद शामिल हैं।
इन पदों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है। जिसमें पदों से संबंधित डिप्लोमा व डिग्री तथा कार्य अनुभव का होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर के लिए 30 वर्ष, डेप्यूटी मैनेजर के लिए 36 वर्ष, इंड्रस्ट्रियल इंजीनियर, सेफ्टी ऑफिसर के लिए 27 वर्ष व चार्टेट अकाउंट के लिए 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया व वेतनमान
आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम पद के अनुसार एक लिखित परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त, 2014 से प्रारंभ है। विज्ञापित पदों में इंजीनियरों के लिए 29100-54500 रुपये, डेप्यूटी मैनेजर के लिए 32900-58000 रुपये व अन्य सभी पदों के लिए 24900-50500 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से ही भर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। अभ्यर्थी 16 सितंबर, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट http://www.hindustanpetroleum.com/ पर लॉग ऑन करें।