फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   government job in electricity distribuation company

बिजली कंपनी में नौकरियां, करें आवेदन

Fri, 18 Jul 2014 12:39 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
government job in electricity distribuation company

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी में योग्य उम्मीदवारों के लिए 284 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

विज्ञापन


इन पदों में एडीशनल एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, डेप्यूटी एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सीनियर मैनेजर व अन्य पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें पदों से संबंधित तकनीकी डिग्री व डिप्लोमा निर्धारित है। पदों से संबंधित कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा

government job in electricity distribuation company

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से होगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा सितंबर माह में आयोजित की जाएगी। विज्ञापित पदों में जूनियर इंजीनियर के लिए 30 वर्ष, डेप्यूटी एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर व जूनियर लॉ ऑफिसर के लिए 35 वर्ष तथा अन्य सभी पदों के लिए उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

उम्र की गणना 9 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क व वेतनमान

government job in electricity distribuation company

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 500 रुपए, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को 250 रुपए आवेदन शुल्क इंटरनेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा। विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

इस प्रकार से करें आवेदन

government job in electricity distribuation company

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य तरीके से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त, 2014 है। आवेदन के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.mahadiscom.in पर लॉग ऑन करें।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed