फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   get govt jobs in engineering

सरकारी नौकरी चाहिए? तो पढ़िये ये खबर

Sun, 23 Mar 2014 08:40 PM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
get govt jobs in engineering

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2014 के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


इस परीक्षा के तहत 582 इंजीरियरों के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर नौकरी का अवसर

get govt jobs in engineering

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर के जिन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किया है उसमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीयिरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन के पद शामिल हैं।

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जरूरी योग्यता

get govt jobs in engineering

इंजीनियरिंग के इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में इंजीरियरिंग की डिग्री धारक या समकक्ष हो। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 20 जून, 2014 से शुरू की जाएगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को निर्धारित प्रक्रिया से 200 रुपये जमा कराना होगा। महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

get govt jobs in engineering

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर 22 मार्च, 2014 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसी की वेबसाइट http://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/ongcindia/Home/Career/Career+Profiles/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed