पाइए सरकारी नौकरी, यहां करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने जिला जज के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में से 42 पद अनारक्षित हैं, शेष पद विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयुसीमा 35 से 48 वर्ष
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष तथा अघिकतम आयु सीमा 48 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
आवेदन शुल्क के तौर पर प्रत्येक अनारक्षित तथा मध्य प्रदेश के बाहर के सभी आवेदकों को 1000 रुपये तथा मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 800 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
योग्य अभ्यर्थी पाएं बेहतर वेतनमान
इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार 1 जनवरी, 2014 तक कम से कम 7 वर्षों का वकालत का अनुभव रखता हो। वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 51550-63070 रुपये दिया जाएगा।
इस पद के लिए ऑनलाइन प्राथमिक परीक्षा 6 जुलाई, 2014 को संभावित है। मेन परीक्षा की संभावित तिथि 23 और 24 अगस्त, 2014 है।
इस तरह करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2014 है। ऑनलाइन भरे आवेदन का प्रिंट आउट सहेज कर रखें।
आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट http://www.mponline.gov.in/portal/index.aspx?langid=en-US पर लॉग ऑन करें।