फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Engineers recruitment in BEL

200 सरकारी पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Thu, 22 May 2014 11:23 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Engineers recruitment in BEL

बेल में योग्य उम्मीदवारों के लिए इंजीनियरों के कुल 200 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में इलेक्ट्रॉनिक्स के 100, मेकैनिकल के 75, कंप्यूटर सांइस के 20, सिविल के 03, व इलेक्ट्रिकल के 02 पद शामिल हैं। इन पदों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार संबंधित डिप्लोमा व डिग्री निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

वेतनमान और चयन कार्यक्रम

Engineers recruitment in BEL

आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम एक लिखित परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा। लिखित परीक्षा 6 जुलाई, 2014 को निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों में इंजीनियरों के लिए 16400-40500/- रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का चालान, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दिए गए निर्धारित प्रारूप में जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Engineers recruitment in BEL

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 5 जून, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट संबंधित दस्तावेजों के साथ 10 जून, 2014 तक दिए गए पते पर भेजे। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट  https://jobapply.in/BEL2014/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed