फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   dream job with salary of millions

पांच ऐसी नौकरी, जहां काम कुछ नहीं और सैलरी लाखों में

Fri, 24 Apr 2015 12:58 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
dream job with salary of millions

नौकरी को लेकर हर किसी के ख्वाब अलग-अलग होते हैं। नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, लेकिन एक अच्छे सैलरी पैकेज की ख्वाहिश हर किसी को होती है। बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ अगर उस नौकरी में थोड़ी मौज-मस्ती, थोड़ा आराम और कुछ फुर्सत के फल भी शामिल हों, तो सोने पर सुहागा मानिए।

विज्ञापन


सुनने से लगता है कि यह तो सपनों की नौकरी है। ऐसी नौकरी मिल जाए, ऐसा संभव कहां है?

लेकिन ऐसी नौकरियां हैं जिनके बारे में आप सुन लें तो आपको नौकरी करने वालों से ईर्ष्या हो जाए। इनमें सैलरी पैकेज इतना मोटा है कि आप सोच भी नहीं सकते। और काम...अजी छोड़िए, काम भी ऐसा कि मौज-मस्ती में कब सारा काम निपट जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा।
विज्ञापन


तो चलिए जानते हैं ऐसी ही नौकरियों के बारे में, जिनके बारे में सुनकर आपका मन कह उठेगा कि ये नौकरी तो बस इसी पल मिल जाए।

पांडा के साथ मौज-मस्ती और 19 लाख रुपए सैलरी

dream job with salary of millions

अगर आपसे कहा जाए कि आपको काम के नाम पर बस अपना वक्त एक पांडा के साथ मौज-मस्ती करते हुए गुजारना है और बदले में आपको किसी बड़े अधिकारी से भी ज्यादा सैलरी मिलेगी तो क्या आप यकीन करेंगे?

नहीं ना...लेकिन ये सच है। चीन के यान सिचुआन में 'विशाल पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र' में इसी काम के लिए युवाओं की तलाश है। आपको काम बस इतना करना है कि अपना वक्त पांडा के साथ उसकी देखभाल में गुजारना है और उसे खुश रखना है।

अब बात अगर सैलरी की करें तो इस नौकरी के लिए सालाना तनख्वाह 32 हजार डॉलर यानी 19 लाख 51 हजार 200 रुपए है। इसके अलावा रहने, खाने और आने-जाने का खर्च अलग से।

इस नौकरी को पाने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नही है, बस आवेदक को लेखन और फोटोग्राफी का अच्छा ज्ञान हो। इसके अलावा पांडा के बारे में भी थोड़ी बहुत जानकारी होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 22 साल से कम ना हो।

है आपके पास ऐसी योग्यता? तो फिर भेज दीजिए अपना आवेदन।

पानी में गोता लगाइए और सैलरी ले जाइए

dream job with salary of millions

ठंडे-ठंडे पानी में मौज-मस्ती करना किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन अगर इसी मौज-मस्ती के बदले मोटी रकम भी मिलने लगे तो क्या ख्याल है?

जी हां...ब्रिटेन के फर्स्ट च्वॉइस हॉली-डे रिसॉर्ट्स में 'वाटर स्लाइड टेस्टर' के लिए हर साल आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं और युवाओं का चयन किया जाता है। चुने गए युवाओं को दुनिया भर में पानी के झरनों में बस ढलान का परीक्षण करना होता है। इसके अलावा पानी की क्वालिटी की भी जांच करनी होती है।

रिसॉर्ट ने इस काम के लिए सालाना वेतन 30,904 डॉलर यानी करीब 18 लाख 84 हजार रुपए तय किया ‌है। काम के दौरान कहीं भी आने-जाने का खर्च कंपनी ही देती है।

इसके अलावा छह महीने का कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद 2 लोगों के लिए कंपनी के किसी भी रिसोर्ट में सात दिन का फ्री हॉलीडे पैकेज भी दिया जाता है।

तो सोच क्या रहे हैं, आज ही तैयार कीजिए अपना सीवी और कर दीजिए आवेदन।

विज्ञापन

अरे वाह! चॉकलेट खाने पर भी मिलेंगे पैसे

dream job with salary of millions

चॉकलेट सिर्फ खुशियों के पल में कुछ मीठा खाने के लिए ही नहीं है, बल्कि कमाई का भी बेहतरीन जरिया है। नहीं-नहीं... चॉकलेट का व्यापार नहीं करना है, बस तरह-तरह के चॉकलेट खाकर बताना है कि उसका स्वाद सही है या नहीं।

गोडिवा चॉकलेट्स नामक कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर चॉकलेट मुहैया कराने से पहले खुद चॉकलेट की गुणवत्ता की जांच करती है। इस काम के लिए कंपनी बाकायदा कर्मचारियों की नियुक्ति करती है।

कंपनी के मुताबिक चुने गए युवाओं को चॉकलेट खाकर उसकी गंध, स्वाद और उसके रूप-रंग को देखकर ये बताना होता है कि चॉकलेट ग्राहकों को पूरी तरह संतुष्ट कर पाएगी या नहीं।

इस काम के लिए शुरूआती वेतन 30 से 60 हजार डॉलर प्रति वर्ष यानी करीब 18 लाख रुपए है। अनुभव बढ़ने के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ती जाती है।

मुंह में पानी आ गया ना?

मखमली बिस्तर पर नींद का मजा और सैलरी

dream job with salary of millions

आपको सुनने में जरूर ये बात एक ख्वाब की तरह लगेगी, लेकिन यहां मखमली बिस्तर पर 'नींद की झपकियां' लेने के ‌लिए भी मोटी रकम मिलती है।

जी हां... लक्जरी पलंग बनाने वाली कंपनी 'सिमोन हॉर्न लिमिटेड' अपने पलंगों को मार्केट में लाने से पहले उनकी गुणवत्ता की जांच करती है और जांच के लिए लाखों के सैलरी पैकेज पर युवाओं को नौकरी पर रखती है।

कंपनी आपसे सिर्फ इतना काम कराती है कि आपको एक महीने तक एक बिस्तर पर लेटकर यह बताना भर है कि आप उस पलंग पर कैसा महसूस कर रहे हैं और आपको उस पलंग पर लेटकर कितना सुकून मिल रहा है।

कंपनी का कहना है कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर पलंग उपलब्‍ध कराना चाहते हैं और इसके लिए पलंगों का अनुभव हम लोगों से ही लेते हैं।

है ना कमाल की नौकरी...?

सूट-बूट पहनकर 'बाबूजी' बनने की नौकरी

dream job with salary of millions

किसी बड़ी कंपनी में सूट-बूट पहने व्यक्ति को देखकर अगर आप ये सोचते हैं कि वो उस कंपनी का बहुत बड़ा अधिकारी है तो जरा ठहरिए...ये आपका वहम भी हो सकता है।

वो व्यक्ति वहां कोई अधिकारी ना होकर, एक फर्जी ऑफिसर भी हो सकता है, क्योंकि कई कंपनियां ऐसी भी हैं जो सूट-बूट पहनकर केवल अधिकारियों की तरह दिखने के लिए तनख्वाह देती हैं।

चीन में कई कंपनियां दूसरे देशों के लोगों को अपने यहां इस तरह की नौकरी पर रखने के लिए विज्ञापन निकालती हैं। इन्हें 'फेक एक्जिक्यूटिव' यानी फर्जी अधिकारी कहा जाता है।

इनका काम बस यही है कि ये लोग शानदार कपड़े पहनकर कंपनी की व्यापारिक बैठकों में मौजूद रहें, ताकि बाहर से आए लोगों पर कंपनी का अच्छा असर पड़े। लोगों को यह संदेश जाए कि इस कंपनी का व्यापार कई देशों में फैला है।

अगर आप भी सिर्फ अच्छे कपड़े पहनने के लिए सैलरी लेना चाहते हैं तो इस नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed