फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Demand of engineers In UPPCL

यूपीपीसीएल में 356 इंजीनियरों की भर्ती

Wed, 04 Sep 2013 04:33 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 04 Sep 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
Demand of engineers In UPPCL

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) में सहायक इंजीनियरों के रिक्त पड़े कुल 356 पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। भारतीय नागरिकों में से योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन भरने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2013 तथा पूर्ण रूप से फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 7 सितंबर, 2013 निर्धारित की गयी है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 सितंबर, 2013 से कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये पद चार श्रेणियों -सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक), सहायक इंजीनियर (कम्प्यूटर साइंस) और सहायक इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) में निकाले गये हैं। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2013 को कम से कम 21 वर्ष तथा अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस 1000 रुपये (एससी और एसटी के लिए 700 रुपये) है। ऑनलाइन आवेदन भरने, योग्यता संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.gov.in को लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed