फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Date extended for Indian Navy recruitment

12वीं पास युवाओं के लिए नेवी में नौकरी

Sat, 07 Jun 2014 01:59 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
Date extended for Indian Navy recruitment

भारतीय नौसेना में 12वीं पास युवाओं को नौसेना में एंट्री लेवल पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गयी है। उम्मीदवार को 12वीं में भौतिकी, रसायन व गणित विषय के साथ कम से कम 70 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इन पदों पर केवल अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

वेतनमान व भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

Date extended for Indian Navy recruitment

भारतीय नौसेना में एंट्री लेवल पर भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले योग्य उम्मीदवार ट्रेनिंग के बाद सहायक लेफ्टिनेंट के रूप में कार्य करेंगे।

इन पदों के लिए वेतनमान 15,600-39,100 रुपये निर्धारित किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऐसे होगा

Date extended for Indian Navy recruitment

शार्टलिस्ट किए गए युवाओं को सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए निर्धारित किए गए सेंटर पर बुलाया जायेगा।

इन पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं का चयन दो चरणों में मनोवैज्ञानिक परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, व  इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इंटरव्यू बंगलूरु, भोपाल, कोयंबटूर और विशाखापट्टनम में अगस्त से नवंबर 2014 के बीच आयोजित किए जाएंगे। आवेदन करने वाले युवाओं की लंबाई 157 सेमी. होनी चाहिए।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Date extended for Indian Navy recruitment

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून, 2014 है। पंजीकरण के बाद आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों के साथ दिए गये पते पर भेजें।

पंजीकरण के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.nausena-bharti.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed