फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Combined Medical Services Vacancies

875 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Tue, 25 Mar 2014 09:05 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
Combined Medical Services Vacancies

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2014 के तहत कुल 875 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में रेलवे में एसिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के कुल 650 पद, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जूनियर स्केल के 150 पद, दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटि मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 के 53 पद और जनरल ड्यूटि मेडिकल ऑफिसर के 22 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2014

Combined Medical Services Vacancies

यूपीएससी ने राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती के लिए संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2014 को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कराने क‌े लिए विज्ञप्ति जारी की है।

इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। या फिर कम से कम एमबीबीएस परीक्षा के फाइनल के लिखित और व्यावहारिक हिस्से को उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन फीस और आयु सीमा

Combined Medical Services Vacancies

इस परीक्षा के लिए सामान्य आवेदक के लिए आवेदन करने की फीस 200 रुपये है जबकि एससी, एसटी, विकलांग और महिलाओं को आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

सामान्य आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2014 को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को इसमें नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन

यहां करें आवेदन

Combined Medical Services Vacancies

योग्य उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2014 तक वेबसाइट www.uppsconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें। इसके अलावा आवेदन, योग्यता और पद संबंधी अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट www.upsc.gov.in/‎ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed