875 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2014 के तहत कुल 875 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में रेलवे में एसिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के कुल 650 पद, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जूनियर स्केल के 150 पद, दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटि मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 के 53 पद और जनरल ड्यूटि मेडिकल ऑफिसर के 22 पद शामिल हैं।
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2014
यूपीएससी ने राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती के लिए संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2014 को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कराने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। या फिर कम से कम एमबीबीएस परीक्षा के फाइनल के लिखित और व्यावहारिक हिस्से को उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन फीस और आयु सीमा
इस परीक्षा के लिए सामान्य आवेदक के लिए आवेदन करने की फीस 200 रुपये है जबकि एससी, एसटी, विकलांग और महिलाओं को आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
सामान्य आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2014 को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को इसमें नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
यहां करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2014 तक वेबसाइट www.uppsconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें। इसके अलावा आवेदन, योग्यता और पद संबंधी अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट www.upsc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।