{"_id":"3dadee0e1ad26aec4d8e6a0c8e618282","slug":"begin-the-process-of-1457-recruiting-teachers-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,428 अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
1,428 अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Oct 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मॉडल, आदर्श और रमसा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में 1428 अध्यापकों की भर्ती के लिए अध्यापक भर्ती बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि अध्यापक भर्ती बोर्ड ने 1428 अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिनमें रमसा के तहत 264 हेडमास्टर और 764 विभिन्न विषयों के अध्यापक, मॉडल स्कूलों में दस प्रिंसिपल, 205 लेक्चरर और 127 विषय अध्यापक और आदर्श स्कूलों में 58 अध्यापकों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने अध्यापक भर्ती बोर्ड के कार्यों का जायजा लेते हुए बताया कि अच्छी प्रतिभा और पेशेवर व मेरिट के आधार पर ही अध्यापक भर्ती किए जाएंगे और भर्ती को शीघ्र ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया की समूची जानकारी विभाग की बेवसाईट http://rmsa.ssapunjab.org पर भी देखा जा सकता है।
