फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   assistant jobs in government department.

सरकारी विभाग में हेल्पर के पदों पर भर्ती

Thu, 18 Sep 2014 11:16 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
assistant jobs in government department.

मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर नई दिल्ली में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 86 है।

विज्ञापन


इन पदों में सुपरवाइजर के 8 पद, अभिलेखीय सहायक के 24 पद, मैकेनिक के 20 पद व सहायकों के 34 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


मैकेनिक व सहायकों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। सहायकों को रिकॉर्ड के रखरखाव व अन्य कार्यों में सहायक के रूप में कार्य करना होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेखीय सहायक के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

assistant jobs in government department.

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन नई दिल्ली में किया जायेगा।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। विज्ञापित पदों में सुपरवाइजर के लिए 25,000 रुपये, अभिलेखीय सहायक के लिए 22,000 रुपये, मैकेनिक के लिए 9,000 रुपये व सहायकों के लिए 8,000 रुपये वेतन निर्धारित किए गए है।

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में भरकर, आवश्यक स्वहस्ताक्षरित दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर 04 अक्टूबर, 2014 तक भेजे। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.nationalarchives.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed