फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   9755 posts in BSSC

SSC के 9755 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Fri, 21 Feb 2014 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
9755 posts in BSSC

बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएसएससी के माध्यम से जोनल इंस्पेक्टर सहित एडमिन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होनी हैं भर्ती

9755 posts in BSSC

विज्ञापित पदों में राजस्व और भूमि सुधार विभाग के प्रशासकीय पद, महिला स्वास्‍थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम के पद, नर्स 'ग्रेड ए' और जोनल इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं।

इन पदों में सबसे ज्यादा 4977 पद नर्स 'ग्रेड ए' के हैं। उसके बाद महिला स्वास्‍थ्य कार्यकर्ता तीन हजार से अधिक पद भरे जाने हैं।

एडमिन के पदों की संख्या 721 है जबकि जोनल इंस्पेक्टर के 121 पदों की भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

37 साल तक के उम्मीदवार करें आवेदन

9755 posts in BSSC

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष भी निर्धारित की गई है।

राज्य के आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयुसीमा का निर्धारण 1 अगस्त 2014 से किया जाएगा।

विज्ञापन

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

9755 posts in BSSC

शैक्षिक योग्यता के तहत एडमिन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमिडिएट तथा आईटीआई सर्वेयर अथवा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्‍थान से अमानत का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

महिला स्वास्‍थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम के आवेदकों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा समय समय पर निर्धारित अवधि का एएनएम में प्रशिक्षण कोर्स का उत्तीर्ण संबंधी प्रमाण पत्र होना चाहिए।

जबकि आवेदन शुल्क अलग अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित है।

आवेदन शुल्क की जानकारी के लिए आवेदक बीएसएससी की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed