फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   9500 vacancy in police department

9500 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Sat, 07 Jun 2014 07:34 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 07:34 AM IST
विज्ञापन
9500 vacancy  in police department

बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 9500 रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में फॉरेस्ट गार्ड के 693 पद, एसआई के 165 पद, पंचायत सचिव के 3161 पद, रेवेन्यू क्लर्क के 4353 पद सहित अन्य विभागों की रिक्तियां शामिल हैं।

37 वर्ष तक के युवाओं के लिए है अवसर

9500 vacancy  in police department

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। केवल वनरक्षी के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर, 2013 से की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 75 रुपये जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान

9500 vacancy  in police department

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से किसी भी विषय में बारहवीं (इंटर) पास की हो। क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने वालों को कंप्युटर पर टंकण का ज्ञान जरूरी है।

तकनीकी शिक्षक के अभ्यर्थी के पास इंटर की योग्यता के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई से सर्टीफिकेट प्राप्त की हो। कुछ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक योग्यता भी अनिवार्य है।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 और पदानुसार ग्रेड पे 2800/2400/2000/1900 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

9500 vacancy  in police department

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून, 2014 से 22 जुलाई, 2014 तक की जा सकती है।

आवेदन करने तथा एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed