{"_id":"dd8e1bc2ce4ba63a2ea3d9085cfff3e6","slug":"3-387-posts-recruitment-in-eastern-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 3,387 पदों पर भर्ती","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 3,387 पदों पर भर्ती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी रेलवे कोलकाता ने हजारों पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। इन पदों में परिवहन, अभियांत्रिकी, यांत्रिक, संकेत और दूरसंचार, विद्युत, मेड., वाणिज्यिक, जी. एडमिन., वर्क्सशॉप तथा अन्य श्रेणियों में ग्रुप-डी के पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 5200-20200 रुपये ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
इन पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएंगी। आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तारीख 15 नवंबर 2013 है।
विज्ञापन
आवेदक आवेदन फॉर्म को निश्चित प्रारूप में भरकर साधारण डाक द्वारा - वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (भर्ती), रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व रेलवे, 56, सी.आर.एवेन्यु, राइट्स विल्डिंग, पहली मंजिल, कोलकाता-700012 के पते पर भेजा जाना चाहिए।
आवेदन भरने के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.rrcer.com/Notification_0113.pdf पर लॉग ऑन करें।