फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   2301posts recruitment through BPSC

नौकरी, 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

Tue, 22 Jul 2014 02:27 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
2301posts recruitment through BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने 2301 जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन 20 अगस्त, 2014 तक भेज सकते हैं।

विज्ञापन


योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध निश्चित आकार के आवेदन पत्र में भरकर भेजना होगा। आवेदन के साथ जरूरी प्रमाण पत्र जैसे योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि संलग्न होना चाहिए।

विज्ञापन

आयु सीमा और आ‌खिरी तारीख

2301posts recruitment through BPSC

सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदनकर्ता की आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए हालांकि सामान्य वर्ग की महिला आवेदनकर्ता को इसमें तीन साल की छूट प्रदान की गई। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों में ओबीसी के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 42 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।

आयु का निर्धारण 1 अगस्त, 2014 को किया जाएगा।

जरूरी योग्यता का निर्धारण

2301posts recruitment through BPSC

जनरल मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आवेदनकर्ता के पास अनिवार्य योग्यता के तहत राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय से प्राप्त की गई एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

यह डिग्री भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकृत होनी आवश्यक है।

विज्ञापन

चयन करने की प्रक्रिया

2301posts recruitment through BPSC

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदनकर्ता जो बिहार राज्य के निवासी हैं और एससी, एसटी वर्ग में आते हैं उनके लिए आवेदन की फीस 75 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 150 रुपये रखी गई है।

यह फीस बैंक चालान के जरिए भारतीय स्टेट बैक की किसी भी शाखा में खाता संख्या 31650243410 पर भुगतान की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed