बैंक में 200 से ज्यादा सरकारी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला बैंक में कुल 225 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में मैनेजर के 120 पद, सीनियर ब्रांच मैनेजर के 60 पद, क्रेडिट मैनेजर के 15 पद व अन्य पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है। उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के साथ पद से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा व कार्यअनुभव भी होना चाहिए।
ऐसे होगा योग्य उम्मीदवारों का चयन
मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों से तर्कशक्ति परीक्षण, अंग्रेजी भाषा, गणितीय अभियोग्यता, व्यावसायिक ज्ञान से संबंधित 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंको का होगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाली महिलाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
आवेदन हेतु शुल्क व पदों का वेतनमान
भारतीय महिला बैंक में जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं उन पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग हैं। इन पदों में एमएमजीएस-2 ग्रेड स्केल के लिए 19,400 से 28,100 रुपये, एमएमजीएस-3 ग्रेड स्केल के लिए 25,700 से 31,500 रुपये तथा एसएमजीएस-4 के लिए 30,600 से 36,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों के लिए सामान्य आवेदक के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है जबकि एससी/एसटी/विकलांग के लिए आवेदन की फीस 100 रुपये है। आयु का निर्धारण 1 जून, 2014 से किया जाएगा।
इन पदों के लिए इस तरह से करें आवेदन
आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.bmb.co.in/ पर लॉग ऑन करें।