{"_id":"dbc0e3ca0bae57ea7b8b2f2d59dec920","slug":"214-trainees-recruitment-in-sail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल में नौकरी का सुनहरा मौका, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
सेल में नौकरी का सुनहरा मौका, करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 16 Nov 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) के दुर्गापुर इस्पात प्लांट में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत 214 प्रशिक्षुओं (trainees) की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में ऑपरेटर-कम-तकनीशियन, मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर के लिए वेतनमान 9160-3%-13150 रुपये और अटैंडेंट-कम-तकनीशियन के लिए 8630-3%-12080 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
अनिवार्य योग्यता के अंतर्गत मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर के पास विज्ञान श्रेणी में बारहवीं के बाद पैरामेडिकल तकनीकी में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री या संबंधित श्रेणी में दो वर्ष का पूर्णकालिक डिप्लोमा धारक तथा संबंधित विभाग में एक वर्ष का अनुभव रखता हो तथा अन्य आवेदकों ने संबंधित श्रेणी में राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ हाई स्कूल परीक्षा पास की हो। केबल जॉइटिंग के समय आवेदक के पास निर्धारित डिग्री के साथ दो वर्षों का अनभव भी होना चाहिए।
विज्ञापन
आपरेटर-कम-तकनीशियन और मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रथम वर्ष में 10,7000 और द्वितीय वर्ष में12,200 रुपये प्रति माह और अटैंडेंट-कम-तकनीशियन के लिए प्रथम वर्ष में 8,600 और द्वितीय वर्ष में 10,000 रुपये स्टाइपन भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आरक्षित वर्गों को आयु सीमा आदि में नियमानुसार छूट दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2013 निर्धारित की गई है।
सामान्य वर्ग के आवेदक को आवेदन फीस के रूप में 250 रुपये, केबल ज्वाइंटिंग के आवेदक को 150 रुपये तथा सभी श्रेणी के आरक्षित वर्ग के आवेदक को 50 रुपये एसबीआई में चालान के माध्यम से भुगतान करने होंगे।
और अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सेल की वेबसाइट http://sail.shine.com/jobs/205/ पर लॉग ऑन करें।