फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   10th passed people get more job in defence ministry

10वीं पास पाएं नौकरी, रक्षा मंत्रालय में भर्ती

Wed, 14 May 2014 01:33 PM IST
Updated Wed, 14 May 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
10th passed people get more job in defence ministry

रक्षा मंत्रालय रांची में योग्य उम्मीदवारों के लिए कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 124 है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं या समकक्ष रखी गयी है। साथ ही साथ उम्मीदवार को हिंदी का ज्ञान होना अनिवार्य है। आयु की गणना 31 मई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

10th passed people get more job in defence ministry

विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान 52,00-20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इन पदों पे आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि सामान्य अभिरुचि, संख्यात्मक अभिरुचि, सामान्य अंग्रेजी व सामान्य जागरूकता से संबंधित होंगे।

प्रश्नों की कुल संख्या 200 होगी जिसके लिए अधिकतम अंक 200 निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा से भी गुजरना होगा।

इस प्रकार से करें आवेदन

10th passed people get more job in defence ministry

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म को पूर्णरूप से भरकर व राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित संबंधित दस्तावेजों को संलग्न करके दिए गए पते पर साधारण डाक से भेजे। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.mod.nic.in  पर लॉग ऑन करे।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed