बैंक में नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राज्य के सर्व ग्रामीण बैंक में 175 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इस बैंक का मुख्यालय हरियाणा राज्य के रोहतक में है।
चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2014 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तारीख 20 मई, 2014 है।
इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क व वेतनमान
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं उन पदों के लिए वेतनमान 5850 से 11,350 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस सामान्य आवेदक के लिए 200 रुपये है जबकि एससी/एसटी/विकलांग के लिए आवेदन की फीस 50 रुपये है। आयु का निर्धारण 1 अप्रैल, 2014 से किया जाएगा।
ऐसे करें, आवेदन
योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए हरियाणा सर्व ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर चालान फॉर्म डाउनलोड करके शुल्क जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क केवल बैंक चालान के माध्यम से संबंधित ब्रांच में ही जमा किया जा सकता है।
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन को चालान व संबंधित दस्तावेजों के साथ 20 मई तक 'सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, हेड ऑफिस, अपोजिट बजरंग भवन, दिल्ली रोड, रोहतक-124001' पर भेजे।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.hgb.co.in पर लॉग ऑन करें।