फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   zukerberg explains why safty check feature activated for paris attack

जुकरबर्ग ने दी सफाई, दूसरे हमलों पर क्यों चुप रहा फेसबुक

Tue, 17 Nov 2015 01:08 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
zukerberg explains why safty check feature activated for paris attack

बीते शुक्रवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस आतंकी हमलों से दहल गई। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस मुसीबत की घड़ी में सरकार ही नहीं, बल्कि कई टेक कंपनियों ने भी मदद की भरसक कोशिशें कीं।

विज्ञापन


लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने वाली कंपनियों में ही एक नाम है 'फेसबुक'। फेसबुक ने इस हमले के बाद एक सेफ्टी चेक फीचर एक्टिवेट किया, जिसके जरिए लोग अपने परिजनों को यह बता सकें कि वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


हालांकि, फेसबुक की तरफ से बढ़ा मदद का ये हाथ आलोचनाओं में घिर गया। सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से तीखी टिप्पणियां आने लगीं कि फेसबुक ने पेरिस हमले में के लिए सेफ्टी चेक फीचर एक्टिवेट किया, लेकिन अन्य घटनाओं के लिए क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही बेरुत में हुई बमबारी और उससे पहले केन्यान यूनिवर्सिटी में हुए कत्लेआम के बाद फेसबुक से सेफ्टी चेक फीचर एक्टिवेट क्यों नहीं किया?

खुद मार्क जुकरबर्ग ने दिया जवाब

zukerberg explains why safty check feature activated for paris attack

लोगों की तरफ से आलोचनाओं में घिरने के बाद खुद मार्क जुकरबर्ग ने इस परिस्थिति में जवाब देने का बीड़ा उठाया। मार्क जुकरबर्ग ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि पेरिस हमले से एक दिन पहले ही सेफ्टी चेक फीचर की पॉलिसी बदली गई है।

उनके अनुसार, इससे पहले सेफ्टी चेक फीचर सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं के समय एक्टिवेट किया गया था, जबकि पॉलिसी में बदलाव के बाद अन्य आपदाओं जैसे बड़े हमलों आदि के लिए भी इस फीचर को एक्टिवेट किया जाना सुनिश्चित किया है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि आपका कहना सही है कि दुनिया में और भी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। वे बोले कि हम सभी लोगों का बराबर ख्याल रखते हैं और आगे भी इस तरह की किसी आपदा में पीड़ितों की पूरी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed