फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   zoo apologizes mistake

राजकुमारी के नाम पर रखा बंदर का नाम, जू ने मांगी माफी

Sat, 09 May 2015 09:30 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
zoo apologizes mistake

जपान के एक चिड़ियाघर ने एक बंदर के बच्चे का नाम ब्रिटिश राजघराने के बेटी शेर्लेट के नाम पर रख दिया था, जिसके बाद उसे लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन


जपान की तकासासियामा स्थित एक चिड़ियाघर में एक बंदर के बच्चे का जन्म हुआ, जिसके बाद वोटिंग करा के उसके नाम रखने की प्रक्रिया शुरु की गई। 853 लोगों में ले 59 लोगों ने ब्रिटिश राजघराने की प्रिंसेस शेर्लेट के नाम पर वोट दिया, जिसके बाद उसका नाम शेर्लेट रख दिया गया।
विज्ञापन


ये नाम रखे जाने के बाद ही चिड़ियाघर के अधिकारियों के पास फोन और ईमेल आने लगे। लोगों ने बंदर का नाम ब्रिटेन की प्रिंसेस के नाम पर रखे जाने का विरोध जताया और कहा कि ये ब्रिटेन के रॉयल फैमिली का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर ने मानी अपनी गलती

zoo apologizes mistake

चिड़िया घर की अधिकारी अकीरा असानो ने बताया कि लोगों ने उनसे कहा कि अगर जपान की राजकुमारी के जन्म के बाद किसी बंदर का नाम उनके नाम पर रखा जाए तो जापान के लोगों को कैसा महसूस होगा?

लोगों से कड़ी प्रतिक्रिया मिलने के बाद चिड़ियाघर की वेबसाइट पर यह बयान लिखा गया कि वो अपनी गलती स्वीकार कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि यह राय लोगों की थी, न कि उनकी निजी राय थी। वहीं इस मामले पर ब्रिटेन के दूतावास ने इस मामले पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना किया है।

जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो इस मामले में शामिल नहीं होना चाहती। बंदर का नाम हटाए जाने के बाद चिड़ियाघर के अधिकारी एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि उसका नाम क्या रखा जाए?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed