फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yuvraj mother sad after sachin's retirement

सचिन के संन्यास से युवी की मां भी मायूस

Sat, 12 Oct 2013 08:28 AM IST
यशलोक सिंह/गुड़गांव
यशलोक सिंह/गुड़गांव Updated Sat, 12 Oct 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
yuvraj mother sad after sachin's retirement

सम्मान व प्रेम दिखाते हुए युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी कमबैक पारी को संन्यास लेने वाले सचिन तेंदुलकर को समर्पित कर दिया। वहीं युवराज सिंह की मां शबनम सिंह भी सचिन के संन्यास से खासी मायूस हैं।

विज्ञापन


युवराज सिंह सचिन के बिना टीम इंडिया की कल्पना भी नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं शबनम कहतीं हैं कि इस धुरंधर बल्लेबाज से उनके युवी को बल मिलता है।

सचिन को युवी का गुरु, मार्गदर्शक और खास हितैशी बताते हुए शबनम कहतीं हैं कि सचिन का संन्यास उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

शबनम सिंह इस समय साईं धाम (शिरडी) में हैं। उन्होंने फोन पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि सचिन के संन्यास से काफी हैरानी और निराशा हो रही है। उनका मानना है कि सचिन में अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
विज्ञापन


शबनम ने बताया कि युवराज सिंह जब कैंसर से लड़ रहे थे तो सचिन ने उनका भरपूर साथ दिया। लगभग रोजाना कई बार उनसे फोन बात कर हौसला बढ़ाया करते थे।

उपचार के दौरान अचानक लंदन पहुंचकर उन्होंने युवी को बड़ा सरप्राइज दिया था।

सचिन से मुलाकात को याद करते हुएशबनम कहती हैं कि वह गुड़गांव स्थित उनके घर तो नहीं आएं हैं लेकिन वह एक उम्दा इंसान हैं।

मालूम हो कि युवराज सिंह हमेशा ही सचिन को प्रेरक बताते रहे हैं और वर्ष 2011 में विश्वकप विजय के बाद सचिन को कंधे पर उठा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed