फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   youth wanted to meet Hizbul Mujahideen leaders

हिजबुल मुजाहिदीन के नेताओं से मिलना चाहते थे आईएस में शामिल होने वाले युवक

Wed, 30 Dec 2015 08:36 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
youth wanted to meet Hizbul Mujahideen leaders

आतंकवादी संगठनों से जुड़ने की योजना बना रहे गिरफ्तार युवक कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी या फिर हिजबुल मुजाहिदीन के नेताओं से मिलना चाहते थे। तीनों ने तय किया था कि इसके लिए वे अपने चाचा सिमी के पूर्व प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के नाम का इस्तेमाल करेंगे। सलाहुद्दीन की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहम्मद अब्दुल्ला बासित, माज हसन फारूक और सैयद उमर फारूक हुसैनी का सीधे तौर पर दुख्तरान-ए-मिल्लत की नेता अंद्राबी से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


अलगाववादी नेता भी तीनों को नहीं जानती है। युवकों की योजना थी कि श्रीनगर पहुंचने के बाद वे अपने चाचा के नाम के सहारे अनद्राबी तक पहुंचेंगे और उससे सीमा पार जाने के लिए मदद मांगेंगे। तीनों अफगानिस्तान के जलालाबाद जाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएस में शामिल होने जा रहे तीन युवकों से पूछताछ में खुलासा

youth wanted to meet Hizbul Mujahideen leaders

आरोपी युवक बीते कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर आईएस की प्रचार सामग्री देख रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर पर यूट्यूब पर एक डॉक्यूमेंट्री देखी थी तथा सूबे में बढ़ते आतंकवाद पर अखबार में छपी एक खबर भी पढ़ी थी। बासित ने स्वीकार किया है कि माज और उमर अपने पारिवारिक आयोजनों और दूसरी पार्टियों के दौरान बैठक बुलाया करते थे।

इसी बीच तीनों ने किसी आतंकी संगठन से जुड़ने की साजिश रची। दूसरी ओर एसआईटी ने आरोपियों की और 10 दिन की हिरासत पाने के लिए मंगलवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन युवकों को पिछले हफ्ते नागपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed