फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   young men death after killing girlfriend.

प्रेमिका की हत्या कर युवक ट्रेन से कटा

Sun, 26 Oct 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 26 Oct 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
young men death after killing girlfriend.

आगरा के रुनकता क्षेत्र में दवाखाना चलाने वाले पश्चिम बंगाल के युवक ने प्रेमिका की बांक से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह रेलवे लाइन पर युवक का शव और कमरे में प्रेमिका की लाश मिली।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक युवक की बहन और बहनोई पहुंचे। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

मूलरूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित पलना बाजार, थाना गोपाल नगर निवासी प्रवीन (25) पुत्र प्रभात विश्वास रुनकता में पांच साल से बंगाली दवाखाना चला रहा था। वो डाक खाने वाली गली में हाजी अब्दुल वली के घर में किराये पर रहता था।
विज्ञापन


बाह के जरार गांव में प्रवीन की बहन प्रीति और बहनोई सरवन रहते हैं। रविवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे रुनकता स्थित रेलवे ट्रैक के पास प्रवीन की लाश मिली। मृतक की पैंट की जेब में मिले वोटर आईकार्ड से पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के कमरे का ताला खुलवाया। अंदर फर्श पर कंबल में लिपटी हुई युवती की लाश पड़ी मिली। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। फर्श पर खून फैला था। सूचना पर प्रवीन का बहनोई सरवन पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मृतका की पहचान मल्लिका निवासी उत्तर पश्चिम अंगशा चार, पश्चिम बंगाल के रूप में की। बताया कि प्रवीन सितंबर में घर पश्चिम बंगाल गया था। 15 दिन पहले आया तो उसके साथ मल्लिका भी थी। बटेश्वर घूमने के बाद प्रवीन और मल्लिका दो दिन पूर्व रुनकता में रहने लगे। वो दोनों ताजमहल भी देखने गए।

पुलिस का कहना है कि प्रवीन ने मल्लिका की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर जान दी है। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। मृतका के परिवारीजनों के आने पर ज्यादा जानकारी हो सकेगी।


एक बच्चे की मां थी मल्लिका

एसओ सिकंदरा ने बताया कि मल्लिका शादीशुदा थी। उसकी शादी को 14 साल हो चुके थे। 12 साल का बेटा भी है। पति मुंबई में नौकरी करने गया था। इसी बीच मल्लिका घर से लापता हो गई। संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने पति को घटना की जानकारी फोन पर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed