फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   young lady ias wrote on her facebook about woman of india

महिला IAS की आपबीती: ये बार-बार बलात्कार नहीं तो क्या है?

Tue, 04 Aug 2015 03:39 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
young lady ias wrote on her facebook about woman of india

महिलाओं को यौन शोषण से बचाने की तमाम कवायद और सख्त कानूनों के बीच देश की एक युवा महिला आईएएस ने इस कोशिश पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश कैडर की ट्रेनी आईएएस रिजु बाफना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर कहा है, 'मैं सिर्फ यही दुआ कर सकती हूं कि इस देश में कोई महिला जन्म ना ले। यहां कदम-कदम पर बेवकूफ खड़े हैं।'
विज्ञापन


आईएएस रिजु बाफना के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हंगामा मच गया, जिसके कुछ दिन बाद उन्होंने एक और पोस्ट लिखकर अपने पहले पोस्ट पर खेद जताया है।

'मैं सबके सामने यौन शोषण पर बयान नहीं दे सकती'

young lady ias wrote on her facebook about woman of india

रिजु बाफना ने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है, 'मैं यहां अपने साथ हुए यौन शोषण के एक मामले पर देश की न्याय व्यवस्था से जुड़े मेरे अनुभव को शेयर करने के लिए यह मैसेज लिख रही हूं।'

रिजु ने लिखा है, 'मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग में आरोग्यमित्र संतोष चौबे ने पिछले सप्ताह मुझे कुछ अभद्र संदेश भेजे थे। मैंने उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद उनपर कानूनी कार्रवाई चल रही है। उन्हें तुरंत उनकी नौकरी से हटाया गया, जिसके लिए मैं अपने कलेक्टर भरत यादव का शुक्रिया अदा करती हूं।

आज मैं यहां न्यायायिक मजिस्ट्रेट के पास दर्ज कराए गए अपने बयान का जिक्र कर रही हूं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब मैं अपना बयान ललित शर्मा नाम के वकील को दे रही थी तो मैंने न्यायायिक मजिस्ट्रेट से आग्रह किया कि अदालत में मौजूद बाकी लोगों को बाहर भेज दिया जाए, क्योंकि मैं इतने लोगों के सामने अपना बयान देने में झिझक महसूस कर रही हूं। इतना सुनते ही ललित शर्मा ने चीखकर......'

विज्ञापन

...और वो वकील मुझ पर चिल्ला पड़े

young lady ias wrote on her facebook about woman of india

रिजु ने आगे बताया, 'इतना सुनते ही ललित शर्मा ने चिल्लाकर मुझसे कहा कि आपकी हिम्मत कैसे हुई यह कहने की, कि मैं यहां से बाहर चला जाऊं। मैं एक वकील हूं और आप अपने ऑफिस में ऑफिसर होंगी, यहां कोर्ट में नहीं।

मैंने उन्हें बताया कि मैं एक आईएएस होने के नाते नहीं बल्कि एक महिला होने के नाते इस निजता की मांग कर रही हूं और कानून मुझे इसकी इजाजत देता है। इसके बाद उन्होंने मुझसे बहस करनी शुरू कर दी और आखिरकार वे कोर्टरूम से बाहर चले गए।

इसके बाद मैंने न्यायायिक मजिस्ट्रेट से कहा कि जब कोई महिला यौन शोषण के किसी मामले में अपना बयान दे रही हो तो आपको वहां अन्य लोगों की मौजूदगी का ध्यान रखना चाहिए। इस पर न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने उल्टे मुझसे ही कहा कि...'

विज्ञापन

'आप जवान हैं इसलिए मुझसे इस तरह की मांग कर रही हैं'

young lady ias wrote on her facebook about woman of india

आईएएस रिजु बाफना ने बताया, 'मेरी बात सुनने के बाद न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने उल्टे मुझसे ही कहा कि आप जवान हैं इसलिए मुझसे इस तरह की मांग कर रही हैं।'

रिजु आगे लिखती हैं, 'इस देश में कदम-कदम पर बेवकूफ खड़े हैं और ये लोग हमारी समस्याओं को लेकर बेहद असंवेदनशील हैं। अगर आप इस देश में जन्म लेती हैं तो हर कदम पर संघर्ष के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार कीजिए।'

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जब काफी हंगामा मचा तो रिजु ने एक दूसरी पोस्ट लिखकर अपने पहले बयान के लिए माफी मांगी। रिजु ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, 'मेरे पिछले पोस्ट में इस देश में महिलाओं के जन्म लेने को लेकर एक लाइन लिखी थी। वह लाइन मैंने उस वक्त और माहौल को देखते हुए लिखी थी। मैं किसी एक व्यक्ति की गलती के लिए पूरे देश को दोष देने पर माफी मांगती हूं। मैंने उस लाइन को भी अपनी पोस्ट से हटा दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed