फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Young Indian woman is beaten and humiliated by her police father.

पुलिसवाले ने बेटी की इज्जत पर मारी लात, तस्वीरें वायरल

Fri, 13 Mar 2015 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Mar 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
Young Indian woman is beaten and humiliated by her police father.

50 से ज्यादा लोगों की भीड़ के सामने एक पुलिस अफसर पिता ने अपनी बेटी की सरेआम पिटाई की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं। पिटने वाली युवती को उसके पिता से किसी ने बचाया नहीं बल्कि उसकी फोटो शेयर की जा रही हैं।

विज्ञापन


मेल टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मदुरई(तमिलनाडु) पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने बीच सड़क में अपनी बेटी की पिटाई की। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले पिता को आशंका थी की उसकी बेटी किसी के साथ डेटिंग कर रही है।
विज्ञापन


राजाराम नाम के सब इंस्पेक्टर ने अपनी बेटी के बाल पकड़कर उसको जमीन में गिरा दिया। इसके बाद उसने उस पर ताबड़तोड़ लात घूंसे बरसाए। इस दौरान उसकी बेबस मां चुपचाप बेटी को पिटते देखती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों ने सड़क में गिराकर मारा

Young Indian woman is beaten and humiliated by her police father.

बेटी को बुरी तरह से पीटने के बाद राजाराम ने उसे घसीटकर कार में डाल लिया और करीब आधे घंटे के लिए कार में बंद रखा जिसे बाद में कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने बेटी को सनकी पिता के चंगुल से छुड़ाया।

बेटी को छुड़ाने वाली महिला कार्यकर्ताओं ने निवेदिता और अर्चना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जब सुबह वह नाश्ते के लिए जा रही थीं तभी उन्हें रास्‍ते में एक महिला के साथ बुरी तरह मार पीट हो रही जो चौंकाने वाली है।

इसके बाद निवेदिता ने अपने फेसबुक पर पिटती युवती की तस्वीरें डालकर लिखा 'द लॉजिकल इंडियन'। उन्होंने फेसबुक में यह भी बताया करीब 25 साल की युवती को दो व्यक्ति एक नीली ड्रेस में और एक काली ड्रेस में लड़की की पिटाई कर हरे थे और करीब 50 लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे थे।

निवेदिता ने बताया कि उसने अपनी सहयोगी अर्चना साथ बड़ी मुश्किल से इस महिला को पिटाई करने वालों के चंगुल से छुड़ा पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed