फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Young girl from MP used her scholarship money to build a toilet in her village

जज्बा: छात्रा ने वजीफे की रकम से बनवाया शौचालय, जरूर पढ़े ये खबर

Sun, 04 Oct 2015 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Oct 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
Young girl from MP used her scholarship money to build a toilet in her village

इरादा नेक हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और तो सफलता मिल ही जाती है। मध्यप्रदेश के गुरड़िया वर्मा गांव की एक बीएससी की छात्रा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।

विज्ञापन


21 वर्षीय अनीता पर स्वच्छ भारत अभियान और गांव में एक एनजीओ के जरिए चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान का असर ऐसा हुआ कि उसने वजीफे में मिली रकम से ही घर में शौचालय बनवा लिया।
विज्ञापन


इस काम के लिए अनीता को घर में विरोध भी झेलना पड़ा। दरअसल, अनीता के पिता रामलाल कैसे भी मजूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। रामलाल के पास जायदाद के नाम पर दो एकड़ जमीन और दो भैंस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों के लिए प्रेरणा श्रोत बनी छात्रा की पहल

Young girl from MP used her scholarship money to build a toilet in her village

अनीता ने जब घर में ये बात रखी कि शौच के लिए बाहर जाने से तमाम तरह की बीमारियां घेर लेती हैं, इसलिए क्यों न घर में शौचालय बनवा लिया जाए तो अनीता के पिता ने गरीबी का हवाला देते हुए बात को सिरे से खारिज कर दिया।

लेकिन अनीता अपनी बात पर अडिग रही और एससी कल्याण विभाग की तरफ से पढ़ाई के लिए मिले 4 हजार 9 सौ 99 रुपए में से अनीता ने तीन हजार रुपए शौचालय बनवाने में खर्च कर दिए।

शौचालय बनने के बाद घर वालों ने भी घर में बने शौचालय को इस्तेमाल करने की आदत डाल ली। फिर क्या था, देखते-देखते अनीता से प्रेरणा लेकर गांव के लोग शौचालय बनवाने लगे हैं। आज 600 परिवारों के बीच करीब 70 शौचालय बनवाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed