फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   You will be shocked to learn the secret of the release of masarrat

चौंका देगा मसर्रत की रिहाई का यह राज

Fri, 13 Mar 2015 08:55 AM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
You will be shocked to learn the secret of the release of masarrat

अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई को लेकर दिल्ली में भले ही हाय तौबा मची हो, लेकिन घाटी में अंदर खाने उसे सैयद अली शाह गिलानी की जगह हुर्रियत कांफ्रेंस और अलगाववादियों का नेता प्रोजेक्ट करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार लंबे समय से बीमार चल रहे गिलानी की जगह किसी कट्टर पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी को काबिज होने देने के पक्ष में नहीं है।

गिलानी की संपत्तियों वाली मिली ट्रस्ट के ताकतवर ट्रस्टी मोहम्मद अशरफ सहराई को गिलानी का मजबूत उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन उनके पाकिस्तानी समर्थक होने की वजह से सरकारी तंत्र आशंकित है।
विज्ञापन

बीमारी के चलते कम हुई गिलानी की सक्रियता

You will be shocked to learn the secret of the release of masarrat

वहीं, मसर्रत को पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नहीं माना जाता। खुफिया एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक मसर्रत आलम इस लिहाज से सरकार के लिए सुरक्षित दांव साबित हो सकता है।

2008 में अमरनाथ जमीन विवाद और 2010 की पत्थरबाजी की घटनाओं में सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आए मसर्रत ने रिहाई से पहले कई जरूरी भरोसा दिलाया है। घाटी के नौजवानों में मसर्रत की गहरी पैठ है।

सूत्रों के मुताबिक उधर भारत की कूटनीति के चलते पाकिस्तान घाटी में चल रही सुगबुगाहट पर सक्रियता दिखाने से बच रहा है। पाक के इस रुख से अलग-थलग पड़ रहे हुर्रियत का उग्र गुट नाराज है।

विज्ञापन

मर्सरत मामले पर केन्द्र और राज्य सरकार में डील

You will be shocked to learn the secret of the release of masarrat

माना जा रहा है कि इसीलिए उसने 23 दिसंबर को होने वाले ‘पाकिस्तान डे’के घाटी में बहिष्कार करने की धमकी दी है। हुर्रियत का यह कदम पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को असहज कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक यही वजह है कि दो दिन पहले दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने गिलानी से मुलाकात कर उन्हें मनाने की कोशिश की थी। सूत्रों ने बताया कि पीडीपी और खुफिया एजेंसियों की इस योजना पर केंद्र की सहमति है।

आपसी तालमेल के तहत केंद्र सरकार विरोधी रुख अपनाए रहेगी, लेकिन जमीन पर इस योजना में दखल नहीं दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट की बैठक में नाराज दिख रही भाजपा ने मसर्रत का कोई मामला नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed