फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   you can help in nepal by these methods

इन 4 तरीकों से आप भी कर सकते हैं नेपाल की मदद

Sat, 09 May 2015 09:40 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
you can help in nepal by these methods

नेपाल को आपदा से उबारने के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद हो रही है। यूनिसेफ और रेडक्रास जैसी संस्थाएं लोगों से मदद में आगे आने की अपील कर रही हैं। एक तरफ यूनिसेफ नेपाल के बच्चों के मदद के लिए आगे बढ़ रहा है, वहीं रेडक्रास भी आपदा में फंसे लोगों की मदद करने के लिए फण्ड इकट्ठा कर रही है।

विज्ञापन


डॉक्टर्स विदाउट बार्डर नाम की डाक्टरों की संस्था भी नेपाल के मदद में आगे आई है। इस संस्था की इमरजेंसी टीम लोगों की मदद कर रही है।

प्रधानमंत्री राहत कोष में कर सकते हैं दान

you can help in nepal by these methods

अगर आप मदद करना चाहतें हैं तो आप प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर सकतें हैं। राहत कोष में दान करने के लिये आप https://pmnrf.gov.in/ पर जाकर भी दान  कर सकते हैं।

अगर आप नेपाल सरकार को राहत कोष में मदद करना चाहतें हैं तो आप Everest Bank Ltd  के खाता संख्या 00100105200270 में अपनी राशि जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर सरकारी संगठनों की मदद से

you can help in nepal by these methods

नेपाल की मदद करने के लिए गैर सरकारी संस्थाएं आगे आ रही हैं। दिल्ली में रहने वाले लोग गूंज जैसी विभिन्न एनजीओ संस्थाओं में अपने रिलीफ कलेक्शन को दान कर सकतें हैं।
 
दिल्ली के तिलक नगर में रहने वाले तेजिंदर बग्गा नेपाल में लोगों की मदद करने के लिए बिस्किट, कपड़े, दवाईयां और अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की वस्तुएं इकट्ठा कर रहें हैं।आप इनसे 9818737573 पर संपर्क कर सकतें हैं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने भी लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया भी मदद में आगे

you can help in nepal by these methods

इस त्रासदी में पीड़ितों की मदद के लिए फेसबुक और गूगल भी आगे आया है। आप जैसे ही अपना फेसबुक  लॉग-इन करेंगे तुरंत डोनेट करने का ऑप्शन नजर आयेगा।

वहीं गूगल अपने 'गूगल पर्सन फाइंडर' नामक एप से खोये हुए लोगों को ढूढ़ने में मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed