फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yohi adityanath said growing population of Muslims threaten the integrity of the country

मुस्लिमों की आबादी पर आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sun, 13 Sep 2015 10:33 AM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
yohi adityanath said growing population of Muslims threaten the integrity of the country

मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इससे देश की एकता और अखंडता पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी कदम उठाने जरूरी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से ही जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की जाती रही है।

विज्ञापन


ये बातें गोरक्षपीठ के महंत और भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने कहीं। देवीपाटन मंदिर से लौटते वक्त सिद्धार्थनगर स्थित श्री लक्ष्मी नरायण मंदिर पर शनिवार को संवाददाताओं से कहीं।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रदेश में गुंडई और भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्धारित की गई आरक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवालों से करवाती है घटनाएं

yohi adityanath said growing population of Muslims threaten the integrity of the country

कहा कि आरक्षण को लेकर भारी अनियमितता बरती गई है। बिस्कोहर की घटना पर कहा कि यह घटना पुलिस की उद्दंडता का नतीजा है। सपा सरकार में आम आदमी लोकतांत्रिक तरीके से भी अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग नहीं कर सकता है।

जनता की आवाज दबाने के लिए प्रदेश सरकार पुलिसवालों से ऐसी घटनाएं करवाती हैं, जिससे कोई प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज न उठा सके।

17 सितम्बर को बिस्कोहर में हियुवा द्वारा आयोजित की जा रही आक्रोश सभा को उन्होंने ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। इससे पूर्व सांसद और महंत आदित्यनाथ का भाजपा, हियुवा, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed