'लव जेहाद' पर योगी के वीडियो पर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर से मुश्किल में हैं। इस बार मामला उनके कथित वीडियो को लेकर है।
समाचार चैनलों और सोशल साइट्स में चल रहे इस एक चौंकाने वाले वीडियो में योगी आदित्यनाथ अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए नजर आते हैं।
इस मौके पर वो कहते हैं कि अगर मुस्लिम समुदाय के लोग एक हिन्दू लड़की को ले जाएंगे हम उनकी कम-से-कम 100 लड़कियों को ले आएंगे। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि ये वीडियो करीब 5 साल पुराना है। फिलहाल इसको लेकर सियासत गरमा गई है।
जहां विपक्षी पार्टी खासतौर से कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद और पार्टी दोनों को घेरने की कोशिश की है। वहीं इस पूरे विवाद के बाद सांसद योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर वीडियो की प्रामाणिकता पर ही सवाल खड़े दिए हैं। बीजेपी सांसद ने कहा, "मीडिया में चल रहे वीडियो की फोरेंसिक जांच होनी चाहिए।"
'धर्म परिवर्तन कर वापस आने वालों का हिंदू धर्म में स्वागत'
टीवी चैनल पर दिखाए जा रहे इस बयान के निहितार्थ पर बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने सफाई दी है। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने वीडियो पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, "उनका आशय यह नहीं था जैसा दिखाया जा रहा है।"
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यदि किसी कारणवश हिंदुओं ने दूसरे धर्म में परिवर्तन कर लिया है और वह वापस आना चाहते हैं तो उनका स्वागत करना होगा। एक नहीं अगर 100 लोग भी वापस आते हैं तो उन्हें आत्मसात करना होगा।"
इसके साथ ही उन्होंने कहा, "धोखे से हिंदुओं का धर्म परिवर्तन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू समाज को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। साथ ही हमें छूआछूत जैसी बुराइयों को खत्म करना होगा।"