फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yogendra says, tragedy for country, if election becomes rahul vs modi

'मोदी-राहुल के बीच मुकाबला, देश के लिए दुर्भाग्य'

Tue, 24 Dec 2013 03:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Dec 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
yogendra says, tragedy for country, if election becomes rahul vs modi

आम आदमी पार्टी के चाणक्य की भूमिका निभाने वाले योगेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव अगर नरेंद्र मोदी और राहुल के बीच में लड़ा जाता है तो यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात होगी।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने हिंदू अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मेरी निजी राय यह है कि अगर देश को मोदी और राहुल के बीच में से किसी एक को चुनना पड़ा तो यह देश के लिए अफसोस वाली स्थिति होगी।
विज्ञापन


BJP ने इसलिए बनवाया केजरीवाल को CM!
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी पंडित की संज्ञा पा चुके योगेंद्र यादव से जब पूछा गया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का कितना असर रहा तो उन्होंने कहा कि वो एक फैक्टर हैं। मध्यप्रदेश में बीजेपी को जीतना ही था और राजस्थान में कांग्रेस को हारना ही था। तकनीकी रूप से समझे तो छत्तीसगढ़ के परिणाम जरूर उनके पक्ष में जाते हैं। लेकिन दिल्ली में वो फैक्टर भी नहीं थे।


राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर योगेंद्र ने कहा कि वो जो बोलते हैं वह समयानुसार नहीं होता है। साथ ही उनमें मोदी से मुकाबला करने का कौशल भी मौजूद नहीं है।

आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्लान के बारे में उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और गुजरात में पार्टी को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। गुजरात के कुछ जिलों में पार्टी का सदस्य बनने के लिए लोग घंटों लाइन में खडे रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed