फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp considering Yeddyurappa handing over the reins of the state organization

येदियुरप्पा को प्रदेश संगठन की कमान सौंपने पर विचार

Tue, 30 Oct 2012 10:47 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Oct 2012 10:47 PM IST
विज्ञापन
bjp considering Yeddyurappa handing over the reins of the state organization

भाजपा नेतृत्व भी मानने लगा है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व बागी नेता बीएस येदियुरप्पा को रोकने में ही पार्टी का हित है। इसलिए भाजपा उन्हें पार्टी के साथ रखने के लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश में जुट गई है। माना जा रहा है कि येदियुरप्पा को मनाने के लिए भाजपा उन्हें प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद सौंप सकती है।

विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और प्रदेश प्रभारी महासचिव धर्मेंद्र प्रधान के साथ मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर और प्रदेश के अन्य नेताओं की मंगलवार को हुई बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि येदियुरप्पा को रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए। नाराज येदियुरप्पा ऐलान कर चुके हैं कि वे अगले माह 10 तारीख को भाजपा को अलविदा कहकर नई पार्टी बना लेंगे।
विज्ञापन


उनके इस ऐलान से भाजपा परेशान है। पार्टी मान रही है कि येदियुरप्पा के बाहर जाने पर प्रदेश में पार्टी संगठन बहुत कमजोर हो जाएगा। इसलिए उन्हें रोकने की कोशिशें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के नेता भी इसी रणनीति पर अमल कराने के लिए दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को भी बैठक में शामिल होना था, लेकिन वे अपने ऊपर लगे आरोपों को लेक र कानूनी सलाह लेने के लिए नागपुर में ही रुक गए। उन्होंने जेटली को कर्नाटक के नेताओं के साथ बातचीत के लिए अधिकृत कर दिया था। इसके अलावा कर्नाटक के नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। वे पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, वैंकेया नायडू, राजनाथ सिंह और महासचिव अनंत कुमार से मिलने पहुंचे।


साथ ही प्रदेश से आए नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से फोन पर बात कर येदियुरप्पा को रोकने के लिए पहल करने का आग्रह किया। प्रधान ने कहा कि सभी की राय है कि येदियुरप्पा को पार्टी से बाहर जाने से रोका जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समस्या का कोई समाधान निकल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed