फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yasin bhatkal lived in nepal

छह महीनों से डॉक्टर बनकर नेपाल में था भटकल

Wed, 04 Sep 2013 12:55 AM IST
नई दिल्ली/काठमांडू/अतुल मिश्र
नई दिल्ली/काठमांडू/अतुल मिश्र Updated Wed, 04 Sep 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
yasin bhatkal lived in nepal

इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का संस्थापक सदस्य यासीन भटकल और उसका सहयोगी असदुल्लाह अख्तर छह महीनों से नेपाल में था। नेपाल के प्रमुख अखबार कांतिपुर ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह दावा किया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में उच्च पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है की भटकल और असदुल्लाह फरवरी 2013 में पाकिस्तान से बांग्लादेश होते हुए नेपाल पहुंचे थे।

ये दोनों नेपाल और भारतीय पुलिस से बचने के लिए काठमांडू से दूर कास्की जिले के भरत पोखरी में रहते थे।

ये दोनों पर्यटन नगरी पोखरा के विभिन्न मदरसों में आयुर्वेद डॉक्टर के रूप में रहते आए थे। भटकल ने खुद को इमरान खान और असदुल्लाह ने यूनुस खान के रूप में पेश किया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने लिखा है की उन दोनों को नेपाल पुलिस के सहयोग में पोखरा से नियंत्रण में लेकर सीमावर्ती भारतीय शहर रक्सौल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने भटकल और असदुल्लाह को घर पर छापा मारकर पकड़ते वक्त दो लैपटॉप भी बरामद किए थे। बरामद लैपटॉप में आतंकवाद से जुड़ी जानकारियां होने का अनुमान है।

ये दोनों भारतीय नागरिक की हैसियत से नेपाल में रह रहे थे। इनके पास से पासपोर्ट नहीं मिला। दोनों दुबई के साथ ही बांग्लादेश और पाकिस्तान कई बार गए थे।

नेपाल पुलिस ने इस से पहले भी लश्कर-ए-ताइबा के अब्दुल करीम टुंडा को काठमांडू में पकड़कर भारतीय पुलिस को सौंपा था।

नेपाल पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक करीब एक दर्जन आतंकवादियों को पकड़कर भारतीय पुलिस को सौंपा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed