फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Wow Ahmedabad-Mumbai Gujrat mail booked in 33 seconds

गजब, मात्र 33 सेकेंड में बुक हो गई पूरी ट्रेन

Tue, 20 Jan 2015 03:23 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
Wow Ahmedabad-Mumbai Gujrat mail booked in 33 seconds

अगर आपको इमरजेंसी में सफर करने की जरूरत पड़े तो ट्रेन में रिजर्वेशन मिलना काफी मुश्किल होता है। सीट कंफर्म होना तो दूर की बात है, लेकिन वहीं दूसरी ओर अहमदाबाद के एक व्यक्ति ने मात्र 33 सेकेंड में एक दो सीट नहीं बल्कि पूरी की पूरी ट्रेन बुक कर डाली है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस व्यक्ति ने 24 जनवरी को अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली गुजरात मेल की सभी टिकटें बुक की हैं। इसी बीच रेलवे के ऑनलाइन सिस्टम में सेंधमारी की भी आशंका तेज होती जा रही है।
विज्ञापन


जहां एक ओर आईआरसीटीसी का मानना है कि सब कुछ ठीक ठाक है वहीं अहमदाबाद रेलवे के डिवीजनल अफसर मानते हैं कि कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर हुई है।

ट्रेन में सफर की मंशा पाले लोग दंग रह गए

Wow Ahmedabad-Mumbai Gujrat mail booked in 33 seconds

24 जनवरी के इस ट्रेन में सफर की मंशा पाले लोग उस वक्त दंग रह गए जब उन्होंने जाना कि की पूरी की पूरी ट्रेन बुक हो चुकी है। ट्रेन की सभी बोगियों के एसी और स्लीपर कोच की सारी टिकटें बुक की जा चुकी थीं।

आमतौर पर टिकट बुकिंग विंडो सुबह आठ बजे खोली जाती है जो कि दो माह पहले तक के लिए ही होती है। लेकिन सुबह 8:34 होते होते ट्रेन के सभी टिकिट बुक हो चुके थे और लोगों को वेटिंग के टिकट दिखने लग थे।

अहमदाबाद रेलवे के डिवीजनल ऑफिसर का कहना है कि अगर किसी भी गड़बड़ी की शिकायत सामने आती है तो सारे के सारे टिकट रद्द कर दिए जाएंगे।

अन्य ट्रेनों में भी रिजर्वेशन की हो रही जांच

Wow Ahmedabad-Mumbai Gujrat mail booked in 33 seconds

गुजरात मेल में आठ थर्ड एसी कोच, तीन फर्स्ट एसी कोच और छह स्लीपर कोच होते हैं। वहीं रेलवे अधिकारी इस घटना के बाद 27 से 30 जनवरी के बीच अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली दूरंतों जैसी अन्य ट्रेनों के भी टिकट रिजर्वेशन की पड़ताल कर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर यह भी माना जा रहा है कि 24 से 26 जनवरी को होने वाली सरकारी छुट्टी भी टिकटों की इस मारामारी की अहम वजह हो सकती है। 24 तारीख को शनिवार है, 25 को रविवार और 26 को गणतंत्र दिवस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed