{"_id":"fa524a4c-d058-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"world-s-first-practical-flying-car-is-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार रहिए, आ रही है उड़ने वाली कार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तैयार रहिए, आ रही है उड़ने वाली कार
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंसने पर दिल चाहता है कि हमारी कार आसमान में उड़कर हमें मंजिल तक पहुंचा दे, और हम इस ट्रैफिक जाम के झंझट से बच जाएं।
विज्ञापन
बहुत जल्द आसमान में उड़ने वाली इस कार का सपना साकार होने वाला है। टेराफ्यूजिया नामक कंपनी ने उड़ने वाली कार (फ्लाइंग कार) का कॉन्सेप्ट लोगों के सामने रखा है।
विज्ञापन
टेराफ्यूजिया कंपनी ऑटोमोबाइल और एविएशन इंडस्ट्री की मिश्रित टेक्नोलॉजी के जरिए फ्लाइंग कार के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
फ्लाइंग कार को बनाने के लिए इलेक्ट्रिक-गैसोलीन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (बिजली-पेट्रोल मिश्रित तकनीक) और ऑटोपायलट टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा।
कंपनी ने अपने इस प्रोजेक्ट को टेराफ्यूजिया टीएफ-एक्स नाम दिया है। एक बार में 500 मील तक का सफर तय करने वाली यह एक ऐसी कार होगी, जो हवा में आसानी से उड़ सकेगी।
विज्ञापन
कार के अंदर इतना स्पेस रखा जाएगा, जिसमें चार व्यक्ति आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। सामान्य कार गैरेज में यह फ्लाइंग कार आसानी से फिट हो सकेगी।
जब कभी आपका मन इस कार को जमीन पर दौड़ाने का हो तो यह कार एक इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन की तरह चलेगी। इसलिए हमेशा इसमें ईंधन भरवाने की दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी।
इस कार की एक खासियत यह भी होगी कि इसे आप घर पर आसानी से चार्ज कर सकेंगे। कार के दोनों तरफ के हिस्सों में इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जाएंगी, जो आपको हवाई सफर का आनंद देंगी।
इसके अलावा दोनों तरफ के हिस्से मुख्य इंजन को गति देने का भी काम करेंगे। कार जब उड़ेगी तो इसका पेट्रोल इंजन इसमें लगी बैटरी को चार्ज भी करता रहेगा।
कार की सबसे बड़ी खासियत यह रखी गई कि जब आप इसकी गति कम कर देंगे तो यह लैंडिंग के लिए अपने आप एक सुरक्षित जगह ढूंढ़ लेगी। इसके बाद यह ड्राइवर पर निर्भर करता है कि वह कार को कहां उतारता है।
तो हवा में उड़ने वाली इस कार का सफर करने के लिए तैयार रहिए।