फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   world media covers indian 'temple of gold'

दुनिया भर के मीडिया पर छाई खजाने की खुदाई

Fri, 18 Oct 2013 06:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
world media covers indian  'temple of gold'

हजार टन सोने की संभावना मिलने की आस में उन्नाव में एक पुराने किले की आज खुदाई शुरू हुई, तो देश भर के मीडिया पर यही मुद्दा छाया रहा।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा नहीं है कि यह केवल भारत में बड़ी घटना बनी है। दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी इस घटना का जिक्र हो रहा है। कई देशों के मीडिया में इस घटनाक्रम को प्रमुखता से कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनमें से कुछ ने तंज कसने के अंदाज में यह खबर दी है, तो दूसरों ने हैरानी भरे लहजे में।

ब्रिटिश अखबार की दिलचस्पी

ब्रिटेन के प्रमुख अखबार टेलीग्राफ ने साधु के सपने और उसके आधार पर खुदाई की तैयारियों का जिक्र करते हुए लिखा है, "अगर वाकई यहां सोना मिलता है, तो केंद्र और राज्य सरकार, साधु और उनके अनुयायियों के बीच मालिकाना हक को लेकर दावे किए जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "उन्नाव के शिव मंदिर के नीचे यह सोना कहां से आया, यह नहीं पता, लेकिन ऐसी संभावना है कि आखिरी राजा राव राम बक्श सिंह ने यह सब दिया होगा, जो ब्रिटिश अधिकारियों को लूटा करते थे।"


पाक की नजर

पाकिस्तान में भी इस घटना को लेकर दिलचस्पी देखी जा रही है। वहां की डेली टाइम्स वेबसाइट ने इस वाकये पर लिखा है, "सभी हिंदू नेता अरबों रुपया आरबीआई के खजाने में नहीं रखना चाहते। भारतीय हर दिन 2.3 टन सोना खरीदते हैं यानी एक हाथी के बराबर। और वे इसका बड़ा हिस्सा अपने पास जमा करके रखते हैं।"

अखबार ने लिखा है, "इससे अर्थव्यवस्था को चोट पहुंच रही है, क्योंकि भारत में सोने की खदान कम हैं। अगर स्वामी सरकार का ख्वाब सच है और वाकई एक हजार टन सोना मिलता है, तो साल भर में भारत में आयात होने वाले सोने की जगह ले सकता है, जिसका दाम 40 अरब डॉलर होगा।"

ऑल वॉइसेस, ऑड न्यूज, वॉइस ऑफ अमेरिका, यूएस वेब डेली जैसी अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर भी यह खबर हाथोंहाथ ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed