{"_id":"b80200e294551e5e0b7e93cda59f1764","slug":"women-suicide-in-police-station-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने थाने में लगाया फंदा, थाना लाइन हाजिर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला ने थाने में लगाया फंदा, थाना लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाने में पुलिस की कस्टडी में सोमवार सवेरे एक महिला ने फंदा लगा लिया। सरकार ने लापरवाही मानते हुए पूरे थाने को ही लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला का नाम ममता है और एक महिला की हत्या के शक में उसे गिरफ्तार किया गया था। ममता ने शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ममता को पूछताछ के लिए रविवार को थाने में बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था। सवेरे करीब छह बजे वह थाने में ही बने शौचालय में गई थी और घंटेभर बाद भी बाहर नहीं निकली।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाजें लगाई, लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया। महिला ने शौचालय में लगे कुंदे से लटककर आत्महत्या की है।
विज्ञापन