फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women police officers beats women in ssp office

SSP ऑफिस में पुलिसकर्मियों ने मां-बेटी को पीटा

Sun, 26 Jul 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 26 Jul 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
women police officers beats women in ssp office

एसएसपी दफ्तर में परिवार परामर्श केंद्र के बाहर शनिवार को महिला दरोगा से अभद्र व्यवहार व हाथापाई के बाद मां-बेटी की महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। हालात यह थे कि इन महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया।

विज्ञापन


बाद में उन्हें हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया गया। जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। इधर, इस मामले में एसएसपी ने भी जांच व कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार महानगर के बरौला स्थित त्रिमूर्ति नगर निवासी साक्षी की छह माह पूर्व अभिषेक निवासी सासनी गेट से शादी हुई। दंपति में दो माह बाद ही विवाद हो गया और साक्षी मायके आकर रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को बुरा भला कहा

women police officers beats women in ssp office

साथ ही परिवार परामर्श केंद्र पर शिकायत दर्ज करा दी। इस पर दंपति को काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा था। शनिवार को इस मामले में दूसरी तारीख थी। दोनों पक्ष आए हुए थे।

जहां काउंसलर महिला सब इंस्पेक्टर पूनम जादौन ने पति-पत्नी को समझाते हुए साक्षी को पति के साथ जाने की सलाह दी। इस पर साक्षी ने सिरे से प्रस्ताव नकार दिया।

इसी बीच दरोगा ने साक्षी की मां ममता को बुलाया तो आरोप है कि मां ने भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इस पर ममता युवक पक्ष की एक महिला से भिड़ गई।

शांति भंग में करें चालान

women police officers beats women in ssp office

बीच बचाव में ममता ने दरोगा पूनम से अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई तक कर दी। इस पर दरोगा ने एसएसपी को कार्यालय में जाकर पूरा वाकया बताया।

इस पर एसएसपी ने कहा कि जो महिलाएं अभद्रता कर रही हैं, उनका शांति भंग में चालान करा दिया जाए। इसके बाद जैसे ही पूनम जादौन परिवार परामर्श केंद्र में पहुंची तो साक्षी की मां फिर गालियां दे रही थी।

इस पर पूनम का पारा चढ़ गया और उन्होंने अपनी सहयोगी महिला पुलिसकर्मियों की मदद से साक्षी व उसकी मां को जमकर पीटा।

पीटते हुए ले गए थाने

women police officers beats women in ssp office

बीच बचाव को आई साक्षी की बुजुर्ग नानी को भी उनके साथ धकिया कर पुलिस जीप में डाल दिया और मां-बेटी को पीटते हुए महिला थाने ले जाया गया।

जहां उनके खिलाफ पूनम जादौन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। यहां प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पहले साक्षी की मां पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

बाद में महिला दरोगा के आपा खोने की बात कही है। इधर, एसएसपी जे रविंदर गौड़ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अगर महिला दरोगा ने इस तरह पिटाई की है तो यह जांच और कार्रवाई का विषय है। इसमें निश्चित जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed