फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women pilot UFO india

पायलट ने किया उड़नतश्तरी देखने का दावा

Sat, 04 Oct 2014 08:58 PM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
women pilot UFO india

गुजरात से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक महिला पायलट ने एक यूएफओ यानि कि उड़नतश्तरी को देखने का दावा किया है।

विज्ञापन


अहमदाबाद मिरर में छपी इस खबर के मुताबिक जेट एयरवेज की चेन्नई बेस्ड इस पायलट का नाम है महिमा चौधरी और इन्होंने दावा किया है कि इन्हें 26,300 फीट की ऊंचाई पर एक यूएफओ दिखाई दिया।

ये उड़नतश्तरी उन्हें उस वक्त दिखाई दी जब वे पुणे से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट 2491 को उड़ा रही थीं। उन्होंने इसके बारे में मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो 26 हजार तीन सौ फीट की ऊंचाई पर और 310 डिग्री पर हैं।
विज्ञापन


जिस जगह के बारे में महिमा ने बताया वह जगह पुणे से करीब 68 नॉटिकल मील दूर स्थित है। महिमा के मुताबिक यूएफओ हरे और सफेद रंग का था।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

women pilot UFO india

मिरर ने लिखा है कि उन्होंने इसके बारे में एटीसी और डीजीसीए से बात की लेकिन दोनों ने ही इस घटना की जानकारी से इंकर किया। मिरर ने महिमा से भी बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि भारतीय आसमान में उड़नतश्तरी दिखाई दी हो। इससे पहले इसी साल जुलाई में लखनऊ से यूएफओ दिखाई देने का मामला सामने आया था।

स्थानीय निवासी अमित त्रिपाठी ने इस घटना की तस्वीरें भी अपने फोन से ली थीं। उन्होंने बताया कि वह चीज तेजी से घूमी और ऊपर चली गई।

जुलाई 11 में गुवाहाटी, जुलाई 12 में शामली और जुलाई 14 में टूंडला में भी यूएफओ दिखाई देने के मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed